उरई, मार्च 21 -- उरई, संवाददाता। नवरात्र पर्व पर जिले में हर कोने में श्रद्धा और आस्था का माहौल बना हुआ है। शनिवार को वीरता व शांति की देवी मानी जाने वाली मां चंद्रघंटा की भक्तों ने आराधना कर पूजा अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने साहस, शक्ति, निर्भयता और मानसिक शांति के लिए प्रार्थना की। भजन कीर्तन के साथ मंदिरों और घरों में माता रानी का विशेष शृंगार किया गया। इन दिनों मां भगवती की आराधना की गूंज उरई ही नहीं पूरे जिले में सुनाई दे रही है। मां संकटा, काली माता, हुल्की माता, बड़ी माता समेत प्रमुख देवी मंदिरों में माता रानी के तीसरे स्वरुप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना के स्वरुप में की गई। भक्तों ने फल फूल के साथ मिष्ठान और जल अर्पित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ की। कई जगहों पर भक्तों ने दुर्गा सप्तशती का जाप किया। मंदिरों में सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.