नई दिल्ली, अगस्त 26 -- रक्षा बंधन के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण भारत में नहीं है लेकिन इस ग्रहण का असर ज्योतिषिय दृष्टि से तो होगा। ऐसे में ग्रहण किसी राशि पर भारी होगा, तो किसी राशि के लिए शुभ भी होगा। ज्योतिष की मानें तो ग्रहण के बाद दान करना उत्तम माना जाता है। कहा जाता है कि ग्रहण के बाद दान करने से काफी हद तक इसके नेगेटिव प्रभाव कम हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि रक्षा बंधन के दिन लगने वाले चंद्र ग्रहण के बाद क्या दान करना उत्तम रहेगा। इस दिन पितरों के लिए निमित्त दान भी किएजाते हैं, चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के दान को लेकर कई पुराणों में भी उल्लेख किया गया है, इसलिए हमें ग्रहण के बाद दान जरूर करना चाहिए, इस महीने 15 दिन के अंतराल पर दो ग्रहण पड़े हैं।ग्रहण पर करें इन चीजों का दान दीप दान चंद्रग्रहण और सूर्य ग्रहण के दिन किए ...