हापुड़, मार्च 2 -- आज मंगलवार को साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ेगा। भारतीय स्टैंडर्ड समय के अनुसार दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 45 मिनट तक खग्रास चंद्रग्रहण होगा। ऐसे में चंद्रग्रहण से नौ घंटे पूर्व सूतक का प्रारंभ होगा। इसलिए सूतक शुरू होने के साथ ही मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे और शाम को चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों के कपाट खुलेंगे। ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय ने बताया कि साल का पहला चंद्रग्रहण आज मंगलवार को होगा, दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 45 मिनट तक खग्रास चंद्रग्रहण होगा। भारत में चंद्रग्रहण से नौ घंटे पहले सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर सूतक प्रारम्भ हो जायेगा। उन्होंने बताया कि ग्रहण पूर्वी एशिया,ऑस्टेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के क्षेत्रों में दिखाई देगा। भारत में ग्रहण की उपछाया का अंत चंद्रोदय के समय दिखाई द...