हाथरस, मार्च 4 -- हाथरस। मंगलवार को साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ा। तीन घंटे से अधिक चंद्रग्रहण रहा। ग्रहण के चलते पूरे दिन शहर के प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद रहे। शाम को ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों में साफ-सफाई के बाद भगवानर को स्नान कराया गया और पूजा-अर्चना हुई। मंगलवार को पड़े साल के पहले चंद्रग्रहण को लेकर सुबह 06 बजकर 45 मिनट से सूतकाल प्रारंभ हो गए। सूतककाल प्रारंभ होने से पहले ही मंदिरों और घर-घर में लोगों द्वारा ठाकुर जी की पूजा-अर्चना कर भोग-प्रसाद लगाकर कपाट बंद कर दिए गए। पूरे दिन शहर के तालाब चौराह स्थित मंदिर रामदरबार, अलीगढ़ रोड स्थित मंदिर नवग्रह, बड़े सासनी गेट चौराह स्थित मंदिर गोपेश्वर महादेव, दक्षिण मुखी हनुमान जी महाराज, सादाबाद गेट स्थित मंदिर बालाजी महाराज, प्राचीन किला स्थित विराजमानर मंदिर दाऊजी महाराज सहित आदि मं...