शामली, मार्च 3 -- अमेरिका इसराईल के हमलो के बाद ईरान के जवाबी हमलों से खाड़ी देशों में लगातार हमले हो रहे है। ऐसे में खाड़ी देशों में हमलो से सऊदी, यूएई ,दुबई आदि मे कार्य करने गये क्षेत्र के सैकड़ों लोगो की सांसे अटकी है। वह उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। कस्बे के एक युवक ने सऊदी अरब में रिफाइनरी की सबसे बड़ी फैक्ट्री पर बमबारी के बाद मची भगदड़ का वीडियो भी परिजनों से दिखाया है। हालांकि वह पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित शिविरों में ठहराया गया है। कस्बा जलालबाद के खेडा राईयान निवासी हमीदुल्ला सालो से सऊदी अरब में की सबसे बडी रिफाइनरी अरम्को मे कार्य कर रहे है। सोमवार की शाम ईरान द्वारा रिफाइनरी पर मिसाईल से हमला किया जिससे वहा अफरातफरी के बाद भगदड मच गई । खुद हमीदुल्ला ने इस खौफनाक नजारे को करीब से देखा ...