शाहजहांपुर, मार्च 3 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। होली से एक दिन पहले मंगलवार को चंद्रग्रहण के सूतक के कारण शहर के सभी मंदिरों के कपाट सुबह बंद रहे। सूतक की शुरुआत ग्रहण से नौ घंटे पहले हुई थी, जिसके चलते श्रद्धालु घरों में पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन करते रहे। श्री रुद्र बाला धाम के पंडित डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने बताया कि शाहजहांपुर में चंद्रग्रहण सुबह 6:20 बजे से 6:47 बजे तक रहा। इसी दौरान सभी प्रमुख मंदिरों जैसे बाबा विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर और मंडी स्थित दुर्गा मंदिर के कपाट बंद रहे। डॉ. शुक्ल ने बताया कि चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान और शुद्धिकरण के नियमों का पालन करते हुए लगभग 7:30 बजे मंदिरों के कपाट खोले गए। इसके बाद मंदिरों में नियमित पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का क्रम शुरू हुआ। इस परंपर...