लखनऊ, मार्च 2 -- चंद्र ग्रहण के सूतक काल को देखते हुए शहर के मंदिर मंगलवार को बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं, भक्तों से अपील की गई है कि वह चंद्रग्रहण और सूतक काल को देखते हुए ही मंदिर में दर्शन के लिए निकलें। डालीगंज के प्राचीन मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत देव्या गिरि ने बताया कि मंदिर मंगलवार सुबह पौने नौ से शाम सात बजे तक बंद रहेगा। इस बीच भक्त मंदिर में दर्शन नहीं कर सकेंगे। श्री संकट मोचन हनुमान जी ट्रस्ट एवं बाबा नीब करौरी जी महाराज आश्रम (हनुमान सेतु) के सचिव ने बताया कि चंद्र ग्रहण का सूतक नौ घंटा पूर्व सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम 06:48 बजे तक रहेगा। इसलिए हनुमान सेतु परिसर के सभी मंदिर मंगलवार सुबह 08:45 बजे से शाम सात बजे तक बंद रहेंगे। शाम सवा सात बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे। इसके अलावा हनुमान सेतु में बुधवार को ह...