अमरोहा, मार्च 4 -- मंगलवार को चंद्र ग्रहण के चलते जिलेभर में मंदिरों के कपाट निर्धारित समय से पहले ही बंद कर दिए गए। ग्रहण काल शुरू होते ही मंदिरों में पूजा-अर्चना व दर्शन पर रोक लगा दी गई। श्रद्धालुओं ने घरों में ही भगवान का स्मरण कर भजन-कीर्तन किया। पुरोहितों के अनुसार ग्रहण काल को धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान मूर्तियों का स्पर्श, पूजा-पाठ और प्रसाद वितरण नहीं किया जाता। वहीं ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों में गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया। विधि-विधान संग आरती कर दोबारा कपाट खोल दिए गए। उधर, ग्रहण को लेकर लोगों में उत्सुकता भी रही। बहुत से श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान-पुण्य भी किया। ग्रहण समाप्ति के बाद मंदिरों में फिर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। अमरोहा के श्रीबा...