हरिद्वार, मार्च 3 -- हरिद्वार में मंगलवार को चंद्रग्रहण के कारण धार्मिक गतिविधियों का समय बदल गया। ग्रहण और सूतक के चलते सुबह मनसा देवी, चंडी देवी, दक्षेश्वर महादेव और गंगा मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद किए गए। चंद्रग्रहण शाम 6:47 बजे तक रहा। मंगलवार को ग्रहण से पूर्व मंदिरों में नियमित पूजा-अर्चना नहीं हुई, लेकिन श्रद्धालुओं ने सुबह-सवेरे हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान किया और जप-तप में समय बिताया। चंद्रग्रहण खत्म होने के बाद हरकी पैड़ी पर सांयकालीन गंगा आरती रात आठ बजे हुई। श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि दैनिक गंगा आरती श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक परंपरा के चलते स्थगित करते हुए रात आठ बजे कराया गया। इससे पूर्व गंगाघाट की विशेष साफ-सफाई कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...