चतरा, जून 18 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। चंद्रगुप्त कोल परियोजना मे कोयले की डिस्पैच में बाधा पहुंचाने के मामले में टंडवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें विकास कुमार,दशरथ साव, रंजीत रजक तथा रजनीकांत पासवान नामजद अभियुक्त बनाये गये हैं। जानकारी के अनुसार चंद्रगुप्त में दस लाख टन कोयले की स्टाक है। लिहाजा सीसीएल द्वारा कोयले की डिस्पैच शुरू करने का प्रयास की तो केरेडारी के सिझूआ, पचड़ा समेत अन्य गांव के कुछ रैयतों ने उड़सू रोड में भारी वाहनों को माइंस मे प्रवेश का विरोध किया। जिसके कारण कोल डिस्पैच बाधित है।इस मामले में खनन कंपनी सुशी की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- नौकरी मुआवजा के सवाल पर चंद्रगुप्त से जूडे रैयतों की हुई बैठक खनन कंपनी का आरोप है कि सीसीएल के प्रतिबंधित क्षेत्र में कुछ लोग प्रवेश कर ट्रकों के परिचालन में...