चतरा, जून 6 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल की चंद्रगुप्त परियोजना के खिलाफ स्थानीय भू-रैयतों अपने हक अधिकार को लेकर गोलबंद होने लगे है। परियोजना द्वारा अवैध कोल ट्रांसपोर्टिग सड़क निर्माण के विरोध में रैयतों ने तीन अलग-अलग जगहों पर सड़क को काट दिया। साथ ही एकजुट होकर अपनी रैयती जमीन पर लाल झंडे गाड़कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों और भू-रैयतों का साफ कहना है कि चंद्रगुप्त परियोजना तानाशाही रवैया अपनाकर उनकी जमीनों पर जबरन निर्माण कार्य करा रहा है। रैयतों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक भू-रैयतों के साथ परियोजना अधिकारियों की सामूहिक बैठक नहीं होगी और उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह ठप रहेगा। अपनी जमीन को बचाने के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीणों में सुभाष कुमार दास,विनोद गुप्ता,रवि गुप्ता,अनिल गुप...