गोरखपुर, जुलाई 15 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज ने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के मूल्यांकन में बी-प्लस ग्रेड प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कॉलेज को बधाई दी है। यह महाविद्यालय विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रथम संस्था है, जिसने स्वयं को नैक मूल्यांकन के लिए प्रस्तुत किया है। इसका असर यह रहा है कि नैक मूल्यांकन में बी-प्लस ग्रेड मिला है। यह उपलब्धि उच्चतर शिक्षा की गुणवत्ता, अकादमिक अनुशासन एवं सतत नवाचार की दिशा में कॉलेज के समर्पण का प्रमाण है। कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने प्राचार्या, समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.