नई दिल्ली, जुलाई 18 -- Transit of Moon Rashifal Mars : ज्योतिष की दृष्टि से चंद्र और मंगल ग्रह का गोचर बेहद खास माना जाता है। चंद्रमा मन के कारक हैं और मंगल ग्रह ग्रहों के सेनापति माने जाते हैं। इस समय मंगल वृषभ राशि में विराजमान हैं। कुछ ही घंटों में चंद्रमा राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 18 जुलाई 2026 के दिन रात में 11 बजकर 58 मिनट पर चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में चंद्रमा 21 जुलाई तक विराजमान रहने वाले हैं। चंद्रमा के गोचर करते ही चंद्र और मंगल ग्रह के बीच नवपंचम योग का निर्माण होगा। नवपंचम योग का निर्माण तब होता है जब दो ग्रह एक दूसरे से पांचवें और नौवें घर में स्थित होते हैं। नवपंचम योग बनने से कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू हो सकता है। आइए पंडित जी से जानते हैं चंद्र और मंगल के नवपंचम योग से...