संभल, अप्रैल 27 -- चंदौसी में युवाओं ने गो-रक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। मुख्य उद्देश्य गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गो-माता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने की मांग को सरकार तक पहुंचाना है। चंदौसी के युवाओं ने व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर 2246 लोगों का समर्थन जुटाया। इन हस्ताक्षरों को 44 पेज की पेपर डायरी में संकलित कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के रूप में तैयार किया गया, जिसे तहसील पहुंचकर एसडीएम को सौंपा गया। केंद्र सरकार से गो-सेवा के लिए सख्त कानून बनाने और केंद्रीय गो-सेवा मंत्रालय के गठन की मांग की जा रही है। यह भी पढ़ें- गौवंश को राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन प्रखर काका, विजय अरोरा, वंश वार्ष्णेय, अंश वार्ष्णेय, अभिनव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.