मुरादाबाद, जून 9 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव सादिकपुर कलीजपुर से घर से चंदौसी जाने की बात कहकर एक व्यक्ति लापता हो गया। इस मामले को लेकर परिवार के लोगों ने कोतवाली में गुमशुदगाी दर्ज कराई है। गांव निवासी राजपाल पुत्र पूरन सिंह ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उनका भाई 40 वर्षीय पन्नालाल 4 जून को सवेरे 8 बजे चंदौसी जाने की बात कह कर घर से निकला था। लेकिन वापस घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उनका सुराग नहीं लग सका। इस मामले को लेकर कोतवाली में गुमशुदगी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...