आजमगढ़, जुलाई 25 -- चहनियां (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के तीरगांवा-सैदपुर गंगा पुल पर शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे पुलिस चेकिंग के दौरान गोवंश से लदी एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस की घेराबंदी देख वाहन सवार तीन तस्करों में से दो पुल से गंगा की रेत पर कूद गए, जबकि एक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों की पहचान आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के उमरीपट्टी निवासी 24 वर्षीय काजू कुमार और बनगांवा निवासी शिवांशु के रूप में हुई। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले काजू कुमार की मौत हो गई, जबकि शिवांशु की हालत गंभीर बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: पुलिस की घेराबंदी देख गंगा पुल से कूदे दो तस्कर, एक की मौत, एक गंभीर वहीं स...