वाराणसी, मार्च 7 -- पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान चकिया नगर की घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजाचकिया, हिन्दुस्तान संवाद।चकिया नगर के वार्ड नंबर 12 शास्त्री नगर में शनिवार को अधिवक्ता प्रदीप जायसवाल के छोटे भाई 32 वर्षीय संदीप जायसवाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण पति पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है। पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ उनके घर के बाहर जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई है।चकिया नगर निवासी हरदेव जायसवाल के तीन पुत्रों में संदीप जायसवाल सबसे छोटा था। संदीप विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। शनिवार की सुबह पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ था। ...