समस्तीपुर, जनवरी 3 -- मोरवा। प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर थाना अंतर्गत निकसपुर पंचायत के चंदौली हाट पर आसामाजिक तत्वों के द्वारा जमकर बबाल मचाया। इस क्रम में कुछ युवकों के द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिए जाने की बात बताई जा रही है। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद स्थानीय लोगों के पहल के बाद अब आम सहमति बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर को नए साल के मौके पर लोग जश्न मना रहे थे। इसी क्रम में फोरलेन सड़क पर चंदौली के समीप ताजपुर की तरफ से आ रहे गुनाई बसही के एक युवक को कुछ युवकों ने रोका। उसे गाड़ी के कागजात की मांग की गई। गाड़ी के कागजात नहीं दिखाई जाने के कारण युवको ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इसकी सूचना उक्त युवक के द्वारा मिर्जापुर स्थित अपने रिश्तेदारों को दी गई। बड़े पैमान...