चंदौली, अप्रैल 12 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। चंदौली सहित पूर्वांचल के तीन जिलों के लिए अच्छी खबर है। शासन से चंदौली, सोनभद्र और गाजीपुर जिले में जर्जर हो चुके नौ लघु सेतुओं का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति और पहली किश्त जारी होने के बाद कई जगहों पर काम भी शुरू हो गया है। इससे आवागमन में काफी सहूलियत होगी। पुलों के क्षतिग्रस्त होने से आने जाने में काफी दिक्कत होती थी। इसमें चंदौली में एक लघु सेतु पर काम भी शुरू हो गया है।पूर्वांचल के तीनों जिलों में बनने वाले लघु सेतुओ पर 16 करोड़, 4 लाख 35 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें पहली किश्त के रूप में तीनों जिलों केा कुल अलग-अलग करीब 3 करोड़, 20 लाख, 89 हजार की धनराशि अवमुक्त की गई है। चंदौली में चार लघु सेतुओं पर छह करोड़ 48 लाख 82 हजार खर्च होंगे। जिले के लिए एक करोड़, 29 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.