चंदौली में सड़क दुर्घटना में पट्टी के शिक्षामित्र के बेटे की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 23 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी क्षेत्र के कुंदनपुर गांव निवासी युवक पिकअप वाहन से सामान लेकर चंदौली गया था। पिकअप की लौटते समय खड़े ट्रक में भिड़ने से युवक की मौत हो गई। जबकि वाहन पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का वाराणसी में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के घर पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। नगर से सटे कुंदनपुर गांव निवासी राजेश गौतम शिक्षामित्र हैं। इनके दो पुत्र हैं। छोटा बेटा 21 वर्षीय का आशीष गौतम गांव के पड़ोस के सधईपुर वार्ड निवासी एक युवक का पिकअप चलाता था। शुक्रवार को वह कोई सामान लादकर चंदौली छोड़ने गया था। रात में वहां से लौटते समय वाराणसी के शिवपुर के समीप उसका पिकअप अनियंत्रित होकर खड़े एक ट्रक से टकरा गया। जिसमें पिकअप पर सवार दोनों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.