चंदौली, मार्च 8 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन परिसर में स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ से ग्राहकों के निर्धारित डिमांड से दो से तीन गुना ज्यादा पैसा निकलने से हड़कंप मच गया। रविवार की शाम एक हजार की जगह ढाई हजार, दो हजार के जगह चार हजार निकलने पर एटीएम धारकों में हड़कंप मचा रहा। अलीनगर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि एक हजार की जगह ढाई हजार निकला। इसके अलावा कई उपभोक्ता परेशान दिखे, वहीं कई ऐसे भी रहे जो मौके का लाभ उठाते नजर आए। एक हजार भरकर दो हजार रुपये पॉकेट में रखकर चंपत हो गए। विभागीय कर्मियों के अनुसार तकनीकी खराबी के कारण एटीएम बूथ से ज्यादा पैसा निकल रहा था। जीआरपी कोतवाल सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...