चंदौली, नवम्बर 10 -- चन्दौली, संवाददाता। जिले में निर्माण कार्य के कारण गंगा ब्रिज (रिंग रोड) पर सोमवार की सुबह से पांच दिनों तक आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इसके चलते यातायात में बदलाव के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार सोमवार सुबह 8 बजे से शुक्रवार मध्यरात्रि तक पचफेड़वा रिंग रोड पर मवईकला से गंगा ब्रिज तक यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इस बदलाव के अनुसार, पचफेड़वा रिंग रोड से दो पहिया, चार पहिया और हल्के वाहन सकलडीहा, ताराजीवनपुर, कैली और मवईकलां तक जा सकते हैं, लेकिन मवईकला से गंगा ब्रिज तक कोई भी वाहन वाराणसी की दिशा में नहीं जाएगा। वहीं, वाराणसी, आजमगढ़, और गाजीपुर की दिशा में जाने वाले वाहन अब एनएच-19 और चंदौली- सैदपुर मार्ग से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। इस रूट डायवर्जन से क्षे...