बक्सर, मई 20 -- लापता शहर के जासो रोड स्थित बाबा नगर से रहस्यमय ढंग से लापता हुआ किशोर किशोर ट्रॉली बैग और कुछ अन्य सामान लेकर घर से निकलता नजर आया बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के जासो रोड स्थित बाबा नगर से 14 वर्षीय किशोर के अचानक लापता हो जाने की घटना ने सभी को चक्कर में डाल दिया है।

घटना का विवरण खोजबीन के दौरान यूपी के चंदौली में किशोर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। किशोर के साथ दो संदिग्ध महिलाएं भी नजर आ रही है। पुलिस जी-जान लगा किशोर को बरामद करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार किशोर की मां बंटी कुमारी ने मुफ्फसिल थाने में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वह पिछले सात मई को जरूरी काम से बाहर गई थीं, जबकि उनका बेटा घर में अकेले था।

खोजबीन का प्रयास कुछ देर बाद लौटने पर घर का दरवाजा खुला मिला। बेटा घर में मौजूद नहीं था। उ...