चंदौली, मई 26 -- चंदौली। संवाददाता तेज धूप और भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 15 जून तक बंद कर दिया गया है। ताकि बच्चों को अत्यधिक गर्मी से बचाया जा सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजकपूर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालयों और अन्य सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी भवनों में संचालित होते हैं। इन केंद्रों पर आने वाले बच्चे प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से भी छोटे और अधिक संवेदनशील होते हैं और अक्सर वहां गर्मी से बचाव के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं होते हैं। इससे विभाग ने 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करें। साथ ही उन्हें विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान करें। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरा...