चंदौली (सदर कोतवाली) हिन्दुस्तान, मार्च 19 -- Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में विकास कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की पोल खोलती एक बड़ी घटना सामने आई है। पीडीडीयू-गया रेलखंड पर बनौली खुर्द गांव के पास कटसिला रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज का एक बड़ा हिस्सा (स्लैब) बुधवार देर रात अचानक ढह गया। इस हादसे में दो मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन ने इस लापरवाही को बेहद गंभीरता से लेते हुए सेतु निगम के खिलाफ कड़ी कानूनी और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।कैसे हुआ हादसा? जानकारी के अनुसार, सेतु निगम द्वारा लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से इस ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार रात करीब 10 बजे स्लैब की ढलाई का काम पूरा हुआ था। ढलाई के बाद अधिकांश मजदूर वहां से चले...