चंदौली, मार्च 17 -- चंदौली, संवाददाता। जिले की पुलिस टीम ने दो अलग-अलग जगह से करीब 24 लाख का गांजा बरामद किया है। वहीं बिहार निवासी चार गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से 90 किलो गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे को पिकअप और मैजिक वाहन में बिस्किट-नमकीन और जले हुए मोबिल के ड्रम में छिपाकर तस्करी की जा रही थी। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को इस मामले का खुलासा पीडीडीयू नगर सीओ अरूण कुमार सिंह ने किया। गांजा मध्य प्रदेश से वाराणसी और चंदौली से बिहार भेजा जा रहा था।पीडीडीयू नगर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार की रात करीब 10 बजे सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह और स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.