नई दिल्ली, मार्च 27 -- चंदौली के सांसद वीरेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज का मुद्दा लोकसभा में उठाया। उन्होंने सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था किसानों को राहत देने के बजाय उन्हें लगातार आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करने का माध्यम बनती जा रही है। सांसद वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठियां और गोलियां चलवाई गईं तथा उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया गया। अब सरकार ने बिना पूर्व सूचना और बिना सहमति के किसानों के घरों और नलकूपों पर स्मार्ट मीटर लगाकर प्रीपेड व्यवस्था लागू कर दी है, जिससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा ब...