चंदौली, सितम्बर 9 -- चंदौली, संवाददाता। कार के गियर बाक्स के नीचे भारी मात्रा में सोने की बिस्किट छिपाकर ले जा रहे दो तस्करों को बुधवार की भोर में सदर कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया। मौके से 2 किलो, 565 ग्राम सोना बरामद किया है। तस्कर सोने को लेकर बिहार से दिल्ली जा रहे थे। जिसकी कीमत 3.92 रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए तस्कर हरियाणा और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। दोनों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नवहीं पुलिया के पास हाईवे पर चेकिंग के दौरान पकड़ा है। जब्त सोने और तस्करों को आयकर विभाग सुपुर्द कर दिया है। यह भी पढ़ें- हाईवे पर 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो गिरफ्तार सदर क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की कार में अवैध सोना लेकर दो लोग बिहार से दिल्ली जा र...