संवाददाता, मई 9 -- चंदौली के पीडीडीयू नगर में जीटी रोड सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे अतिक्रमण पर शुक्रवार को कड़ी कार्रवाई हुई। पोकलेन और जेसीबी से दुकानों-मकानों सहित सपा कार्यालय को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान पूर्व सांसद रामकिुशन ने आरोप लगाया कि व्यापारियों और दुकानदारों को बिना मुआवजा दिए और पुनर्वासित किए तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। इसपर एसडीएम से तीखी बहस भी हुई। वहीं जीटीआर ब्रिज से लेकर दक्षिणी पटरी पर रेलवे की बाउंड्री तक अतिक्रमण को ढहा दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ एके सिंह के नेतृत्व में पांच थानों की फोर्स तैनात रही।चंदौली में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर नगर में सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे भवनों, दुकानों के खिलाफ तहसील और पुलिस प्रशासन के साथ पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका की ओर से संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। बीते ...