चंदौली, जून 14 -- चंदौली, संवाददाता। आकांक्षात्मक जिला चंदौली धान के कटोरे के रूप में विख्यात है। इस धान के कटोरे में लाख प्रयास के बाद भी सरकारी गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। आलम यह है कि इस साल करीब 70 फीसद ही गेहूं की खरीद हो पायी है। इससे धान के कटोरे में गेहूं का भंडार नहीं भर पाया। हालांकि अभी खरीद में एक दिन शेष रह गया है, लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत खरीद करना मुश्किल है। यह भी पढ़ें- बाजार में कीमत ज्यादा, केंद्रों पर सुस्त पड़ी गेहूं खरीद की रफ्तारसरकारी खरीद लक्ष्य शासन की ओर से इस साल जिले में गेहूं खरीद के लिए 40 हजार मिट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए विभिन्न एजेंसियों के क्रय केंद्र खोले गए थे। शासन के मंशा के अनुसार इन केंद्रों पर 30 मार्च से ही गेहूं की खरीद की जा रही है, लेकिन लक्ष्य के साप...