धनबाद, अप्रैल 2 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश का चंदौली गिरोह धनबाद स्टेशन पर गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी कर रहा था। आरपीएफ ने बुधवार को गिरोह के छह सदस्यों को दबोचा, जिनमें तीन पुरुष के अलावा दो महिला और किशोरी शामिल हैं। उनकी निशानदेही पर यात्रियों के चोरी के सामान खरीदने वाला बेकाबांध के खटिक मोहल्ला निवासी नरेंद्र कुमार को भी दबोचा गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि बुधवार की सुबह धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो-तीन में ईस्ट केबिन के पास आरोपियों को संदिग्ध रूप से घूमते पाया गया। उनसे यात्रियों के चार मोबाइल, चांदी की चार अंगूठी और आठ बिछिया और 1,620 रुपए बरामद किए गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि हम सभी संगठित होकर एक-दूसरे की मदद से धनबाद स्टेशन पर भीड़भाड़ वाली गाड़ियों में यात्रियों के म...