जहानाबाद, अप्रैल 11 -- काको, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चंदौरा में शनिवार को माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में का समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षक सुरेश चौधरी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को अपने निजी कोष से एक-एक हजार रुपये प्रदान कर उनकी उपलब्धि की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्श...