गंगापार, जुलाई 20 -- उतरांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में खराब ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के लिए चंदा मांगने को लेकर सोमवार सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक की गर्दन पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव निवासी अजीत पटेल पुत्र शंकर लाल गांव में खराब पड़े बिजली ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कराने के लिए ग्रामीणों से चंदा एकत्र कर रहे थे। इसी दौरान गांव के रितेश कुमार तथा उसके पिता रामानंद उर्फ जगपत से चंदा मांगने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवा...