शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- पुवायां। क्षेत्र के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। गंगसरा के चंदी कान्वेंट स्कूल में संस्थापक दर्शन सिंह ने दीप जलाकर ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण, नृत्य, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।प्रबंधक अवतार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है, इसलिए एकता और अखंडता की रक्षा करना सभी का कर्तव्य है। प्रधानाचार्या प्रीति चौधरी ने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: बच्चों के मन में राष्ट्र हित की भावना होने चाहिए: रचित अग्रवाल यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: राना पब्लिक स्कूल में देशभक्ति...