पीलीभीत, अप्रैल 17 -- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बंगाली विस्थापित परिवारों को भूमि पर मालिकाना हक दिलाने के लिए चल रही प्रक्रिया के तहत उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह व नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित ने ग्राम चंदिया हजारा पहुंचकर विस्थापित परिवारों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान अधिकारियों ने भूमि के मालिकाना अधिकार दिलाए जाने संबंधी कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उपजिलाधिकारी ने बताया कि चंदिया हजारा में विस्थापितों को आवंटित भूमि पर वन विभाग से संबंधित विवाद को लेकर शासन को आख्या भेज दी गई है। इस मामले का निस्तारण शीघ्र होने की उम्मीद है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जैसे ही विवाद समाप्त होगा, विस्थापित परिवारों को उनकी भूमि पर मालिकाना हक प्रदान कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- 40 साल, 4 सरकारें. फिर भी जमीन नहीं; जयपुर में भटक रहे पाक से आए हिंदू शरणा...