पीलीभीत, मई 17 -- पूरनपुर। चंदिया हजारा में पांच दिवसीय महानाम संकीर्तन शुरु हो गया है। कई प्रदेशों से पहुंचे श्रद्धालु अखंड संकीर्तन में सहभागिता कर रहे है। मंदिर परिसर में मेला भी लगाया गया है। बीस मई को इस धार्मिक आयोजन का समापन किया जाएगा। तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में अखंड महानाम संकीर्तन संकहर्तन का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को इस उपलक्ष्य में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली थी। शनिवार सुबह छह बजे से गोविंद मंदिर पर संकीर्तन शुरु किया गया। इस अखंड कीर्तन में श्री श्री गोपाल, राधे राधे, ओम शांति हरि, काशी कृष्ण, राधा रमन और जुगल किशोर संप्रदाय सहभाग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- चंदिया हजारा में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा इस उपलक्ष्य में मंदिर में मेला भी लगाया गया हैं। भंडारे का प्रसाद भी विरित किया जा रहा है। बीस मई को इस अ...