पीलीभीत, अप्रैल 13 -- पीलीभीत। भाकपा माले जिला सचिव और राज्य कमेटी सदस्य देवाशीष राय ने पुनर्वासन व उपनिवेशन योजना के तहत बसाए गए विस्थापित किसान परिवारों के साथ दोहरी नीति अपनाए जाने का आरोप लगाया है। पूर्वी पाकिस्तान वर्तमान बांग्लादेश तथा पूर्वांचल से पुनर्वासन व उपनिवेशन योजना के तहत लाकर बसाए गए हजारों किसान परिवारों को जमीन पर मालिकाना हक देने की मांग को लेकर भाकपा माले तथा पीड़ित परिवार लम्बे समय से आंदोलन चलाते आ रहे हैं। कहा कि जिले में सर्वे कर 2196 परिवारों की संख्या बताई गई। उनमें से 1466 परिवारों को जमीन पर मालिकाना अधिकार देने की बात कही गई है। पर शेष 730 परिवारों के बारे मे जानकारी गोपनीय रखी गई है। क्या यह परिवार विस्थापित नहीं है। वैसे तो चंदिया हजारा में जो भूमि पुनर्वासन योजना के तहत आबंटित किया गया। वन विभाग का नाम हटा...