चंदा विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच संघर्ष में 9 घायल
सीतामढ़ी, जून 27 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। नगर क्षेत्र के भासर पिकेट अंतर्गत भासर गांव में शुक्रवार को मोहर्रम जुलूस के दौरान चंदा संग्रह को लेकर उत्पन्न विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के कुल नौ लोग घायल हो गए, जिनमें कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को उपचार के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में मोहम्मद सुबराती, मोहम्मद जफिर, मोहम्मद नजरे और मोहम्मद मसले, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद सलाम, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद कलाम और मोहम्मद निकाइल हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News ताज़िया निर्माण के दौरान बच्चों के विवाद ने पकड़ा तूल, सात लोग घायल प्रत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.