हरिद्वार, जुलाई 9 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रो. भुवन भास्कर जोशी ने गुरुवार को हरिद्वार में भाजपा, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद पर राम मंदिर चंदा मामले को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है और दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। गुरुवार को धर्मनगरी पहुंचे राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं के साथ वाल्मीकि चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक उपरांत उन्होंने पत्रकारवार्ता कर कहा कि राम मंदिर का चंदा प्रकरण लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। यह भी पढ़ें- Agra News: चंदा चोरी पर जवाब दें 'मैं भी चौकीदार' कहने वाले: पांडेय भाजपा सरकार सिर्फ देश...