प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 10 -- भगवान श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी करने वाले लोगों को मोदी सरकार बचाने के प्रयास में लगी है। श्रीराम भक्त व देश जानना चाहता है कि श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चन्दा चोरी के गंभीर मामले को लेकर आखिर पीएम मोदी मौन क्यों हैं। ये बातें राज्यसभा सांसद व विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहीं। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहाकि इस घिनौने कृत्य में अयोध्या में भगवान श्रीराम के पवित्र मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वाले गुनाहगारों को मोदी सरकार बचा रही है। कहाकि चढ़ावा चंदा चोरी महज एक इत्तेफाक नहीं बल्कि बल्कि पूरी तरह से सुनयोजित संगठित गैंग कर रहा था। यह भी पढ़ें- अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम यह संगठित गैंग चंदे के रूपयों को चो...