बक्सर, मई 22 -- युवा के लिए -- भेजा प्रस्ताव चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत चंदा पंचायत में खेल मैदान व पंचायत स्तरीय खेल क्लब निर्माण की मांग को लेकर पहल तेज हो गई है। बिहार पीडब्ल्यूडी संघ के जिला कार्यक्रम समन्वयक सह राज्य मीडिया प्रभारी लालू तुरहा द्वारा बिहार सरकार के खेल विभाग, निगरानी विभाग व जिला प्रशासन को पत्र भेजकर दिल से खेलो-मिलकर जीतो व सात निश्चय योजना पार्ट-3 के तहत पंचायत स्तर पर खेल मैदान निर्माण की मांग की गई है। खेल विभाग ने मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि पंचायत में खेल मैदान और प्रशिक्षण व्यवस्था के अभाव में ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा दब रही है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण स्कूलों में खेल मैदान की कमी खेल मैदान बनने से युवाओं को फुटबॉल...