लखनऊ, जुलाई 17 -- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि मौलाना मो. अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर को तोड़ने का आदेश श्री राम जन्मभूमि मंदिर में हुई चंदा चोरी, चढ़ावे की डकैती से ध्यान हटाने के लिए किया गया है। रामपुर विकास प्राधिकरण के दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि सक्षम अधिकारी द्वारा 15 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे सुनवाई की जाती है और उसी दिन अपराह्न 4 बजे मौलाना मो. अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया जाता है, यह आश्चर्यजनक है और इससे सरकार की मंशा साफ जाहिर होती है। यह भी पढ़ें- आजम की गलती की सजा यूनिवर्सिटी को न दें, बुलडोजर ऐक्शन पर जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में आए मौलाना शहाबुद्दीनराय का बयान राय ने ये बातें शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि रामपुर...