चंदा चोरी व खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना 27 को
चाईबासा, अगस्त 25 -- चाईबासा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चंदा चोरी के मुद्दे पर पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 27 अगस्त को धरना दिया जाएगा। सुबह 11बजे से जिला मुख्यालय स्थित सदर अनुमंडल कार्यालय चाईबासा के समक्ष कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन होगा। धरना-प्रदर्शन के उपरांत उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें चंदा चोरी से जुड़े पारदर्शिता एवं जवाबदेही के सवालों के साथ-साथ झारखंड के हितों, खनिज संपदा एवं राज्यों के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। यह भी पढ़ें- खनिज संशोधन कानून के खिलाफ झामुमो चलाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.