हमीरपुर, जुलाई 5 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। बुंदेलखंड से समाजवाद का गहरा नाता रहा है। समाजवाद के पुरोधा डॉ.राम मनोहर लोहिया ने चित्रकूट में राम की परिकल्पना की थी और धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव ने रामायण मेला का निर्माण करा कर डॉ.लोहिया की परिकल्पना को साकार किया था। राम मंदिर चंदा चोरी से पूरा देश आहत है। इसमें बड़े लोगों को डबल इंजन की सरकारें बचाकर छोटों को फंसा रही है। उक्त बातें सपा नेता बलिया के सांसद सनातन पांडेय ने बुंदेलखंड दौरे के दौरान कस्बे की उद्योग नगरी में सपाइयों के स्वागत के उपरांत पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड ने 2024 में सपा को बड़ी ताकत दी थी और चार लोकसभा सीटों में से तीन में सपा को जिताकर देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनाने में सहयोग किया। यह भी पढ़ें- 2027 में प्रदेश में बनेगी पीडीए की सरकार:शिवपा...