चंदा चोरी में छोटे को जेल भेजा, बड़े लोगों को बचाया गया : शिवपाल
आजमगढ़, जून 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के चंदे में चोरी का मामला गंभीर है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा अधर्म क्या हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक इस मामले में केवल छोटे लोगों को जेल भेजा गया है, जबकि सत्ता पक्ष से जुड़े बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। शिवपाल सिंह यादव रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नगर के सिधारी मोहल्ला स्थित पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव की पुत्री के विवाह समारोह में आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करती है। बिना किसी दल का नाम लिए उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग बड़े आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने में लगे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.