धनबाद, जुलाई 14 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिला कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को अयोध्या के श्रीराम मंदिर के नाम पर एकत्रित चंदे में कथित अनियमितता और चंदा चोरी के आरोप पर चिंता व्यक्त की। कहा कि यदि चंदे के संग्रहण अथवा उसके उपयोग में वित्तीय अनियमितता हुई है तो निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। आस्था के नाम पर किसी प्रकार का भ्रष्टाचार स्वीकार्य नहीं हो सकता। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप पांडे ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक दल या संगठन की संपत्ति नहीं, बल्कि देश की आस्था और संस्कृति के प्रतीक हैं। यदि श्रीराम मंदिर के नाम पर जुटाए गए चंदे में गड़बड़ी अथवा वित्तीय अनियमितता के आरोप सामने आए हैं तो निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ ...