चंदा चोरी और आस्था के नाम पर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस
अररिया, जुलाई 17 -- अररिया,निज संवाददाता अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित किए गए चंदे में कथित धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। देश की करोड़ों जनता की आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सड़कों पर उतरकर भारी विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष मासूम रेजा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सुभाष स्टेडियम परिसर से प्रदर्शन करते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए चांदनी चौक पर पहुंचा जहां सभा के साथ संपन्न हुआ।जिलाध्यक्ष मासूम रेजा ने आरोप लगाया कि राम नाम पर लिए गए दान में भारी हेराफेरी की गई है, जो न केवल एक वित्तीय अपराध है बल्कि सनातन धर्म और भगवान राम में विश्वास रखने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ बहुत बड़ा विश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.