आरा, अप्रैल 13 -- -दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू शाहपुर, निसं.। प्रखंड क्षेत्र के चंदा केवटिया गांव में सोमवार को उस समय अपरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, जब गांव के खेत में लगी गेहूं की फसल में अचानक आग की तेज लपटें दिखाई देने लगीं। स्थानीय लोग और किसान आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। जैसे ही इसकी जानकारी बहोरनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार को लगी, तो उन्होंने तुरंत थाने में तैनात दमकल गाड़ी को घटना स्थल पर भेज दिया। दमकल की गाड़ी आग बुझाने में लगा गई। आग विकराल रूप को देखते हुए। बिहिया और जगदीशपुर से भी दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर बुलाई गई। दमकल की तीनों गाड़ियां गेहूं की फसल में लगी आग बुझाने में लग गईं। जब तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जाता, तब तक लाखों की गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में दमकल की त...