भागलपुर, अगस्त 29 -- तीन अक्टूबर 2024 को बाढ़ के कारण पीरपैंती के दियारा क्षेत्र को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण चौखंडी पुल टूट गया था। जिससे क्षेत्रवासियों का प्रखंड मुख्यालय, थाना, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बैंक और अन्य स्थानों से संपर्क टूट गया। इस पुल से हजारों लोग जिसमें किसान, मजदूर और छात्र शामिल हैं, रोज़ाना आवागमन करते थे। पुल टूटने के बाद दियारा क्षेत्रवासियों ने 14 अक्टूबर को चंदा इकट्ठा कर एक अस्थायी चचरी पुल बनाया, जो कुछ ही दिनों में टूट गया। इसके बाद लोग निजी खेतों से होकर आवागमन कर रहे थे, लेकिन बाढ़ के कारण खेत भी डूब गए। नावों के सहारे लोग आवागमन कर रहे थे, लेकिन सरकार या प्रशासन ने एक साल बाद भी कोई वैकल्पिक पुल या मार्ग नहीं बनाया। बाढ़ खत्म होने के बाद भी पानी भरा होने से परेशानी बनी हुई है। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.