चंदावली से लेकर केजीपी की ओर जाने वाली रोड पर स्ट्रीट लाइट नहीं
फरीदाबाद, जून 6 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। चंदावली गांव से केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) एक्सप्रेसवे तक जाने वाली सड़क पर स्ट्रीट लाइटें नहीं होने के कारण रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। करीब छह से आठ किलोमीटर लंबे इस मार्ग से चंदावली, पन्हेड़ा खुर्द, पन्हेड़ा कलां, दयालपुर समेत आसपास के कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं। सड़क के दोनों ओर घना अंधेरा होने से वाहन चालकों, राहगीरों और दोपहिया सवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद अब तक प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई है। यह मार्ग केजीपी एक्सप्रेस-वे तक पहुंचने का प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसके अलावा मोहना और बल्लभगढ़ क्षेत्र के लोगों का भी इसी सड़क से आना-जाना होता है। रात के समय नौकरी से लौटने वाले कर्मचारियों, छात्रों और व्यापारियों को सबसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.